20231112_072646
20231112_064350
20231111_220258
20231111_214048
20231112_092140
20231111_205345
20231111_152809
20231112_095118
previous arrow
next arrow
Loading Now
×

अलीगढ़ में धूमधाम से मनाई लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयन्ती

अलीगढ़ में धूमधाम से मनाई लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयन्ती

राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जनप में उत्साह, उमंग एवं हर्षाोल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में जिला मजिस्ट्रेट इन्द्र विक्रम सिंह ने सरदार बल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। डीएम ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य संभ्रान्त नागरिकों को शपथ दिलाते हुए कहा मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करुंगा। जिलाधिकारी ने लौह पुरूष की जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के सिद्धान्तों, आदर्शों एवं आचरण के व्यवहारिक पक्ष को निष्ठापूर्वक एवं सेवा-भाव के साथ आत्मसात करना ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धाजली होगी। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मीनू राणा, नगर मजिस्ट्रेट राम शंकर, एसीएम संजय मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने भी भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर एकता दौड़ का भी जगह जगह आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न विभागों, कार्यालयों में भी लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती का आयोजन करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाई गयी। विकास भवन में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई शपथ दिलाई गई।

Post Comment