smartslider3 slider="3"
फ़र्रूख़ाबाद

आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की हुई मौत दो गंभीर घायल

शमसाबाद फर्रुखाबाद 24webnews:- शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर बैरागर निवासी प्रेमपाल पुत्र बाबूराम उम्र 35 वर्ष गुरुवार को अपने पशुओं को चराने के लिए पड़ोसी गांव एक हेकडग़ंज गया था। साथ में हेकलगंज निवासी प्रेमपाल पुत्र गया दिन उम्र 45 वर्ष तथा सच्चू पुत्र रतीराम उम्र 35 वर्ष भी गया था। तीनों हेकलगंज निवासी जयपाल सिंह के खेत में पशुओं को चरा रहे थे। उसी दौरान हवाओ के मध्य बारिश होने लगी। देखते ही देखते आकाशीय बिजली कडक़ने लगी। डर के साए में तीनों लोग एक छाते के नीचे खड़े हो गए। अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पशु पालक मजदूर प्रेमपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि प्रेम पाल पुत्र गयादीन तथा सच्चू पुत्र रतीराम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब बारिश थमी तो लोग खेतों की ओर गुजरे तब ग्रामीणों ने तीनों लोगों को गंभीर अवस्था में पड़े देखा। घटना की सूचना उक्त लोगों के घर परिवार के लोगों को दी तो घर परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों के अनुसार घटना की सूचना लगभग 7 बजे डायल 112 नंबर पर दी गई जबकि यह घटना लगभग 5 बजे के करीब होनी बताई गई। 10 बजे थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच पड़ताल की शमसाबाद थाना पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरवाये जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भिजवा दिया गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एम्बुलेंस द्वारा लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। मेहनत मजदूरी के जरिए घर परिवार का भरण पोषण करने वाले प्रेमपाल की मौत के बाद घर परिवार के सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। पत्नी जावित्री देवी तथा बच्चों में राधा अंशिका आशीष गुडिय़ा सभी लोग मृतक के शव पर बुरी तरह बिलख रहे थे। पत्नी जावित्री रो-रो कर लोगों की भीड़ से सवाल कर रही थी अब छोटे-छोटे बच्चों के साथ जीवन की नैया कैसे पार करेगी? क्योंकि घर रूपी जीवन नैया का खेवनहार सिर्फ उसका पति ही था। पत्नी के अनुसार पति मेहनत मजदूरी तथा जानवरों के सहारे घर परिवार की रोजी-रोटी चलाता था। 9 वर्ष पूर्ब विवाह हुआ था। ग्राम प्रधान ने बताया घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई थी। जिस पर शुक्रवार को क्षेत्रीय लेखपाल पवन कुमार ने मौके पर जाकर घटना की जांच पड़ताल की। इस दौरान मृतक की पत्नी ने परिवार के गुजारे के लिए आर्थिक सहायता तथा आवास दिलाए जाने की मांग की। क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया जांच रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button