आटो एवं बुलेरो कार जबरदस्त भिडंत में सात लोगों की मौत
कासगंज:24webnews :- मंगलवार की सुबह कासगंज में लगभग साढ़े 10 बजे पटियाली कोतवाली क्षेत्र में मैनपुरी बदायूं हाईवे पर अशोकपुर के निकट आटो एवं बुलेरो कार जबरदस्त भिडंत हाे गई।कासगंज:मंगलवार की सुबह कासगंज में लगभग साढ़े 10 बजे पटियाली कोतवाली क्षेत्र में मैनपुरी बदायूं हाईवे पर अशोकपुर के निकट आटो एवं बुलेरो कार जबरदस्त भिडंत हाे गई। घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को लीगढ़ रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है|पटियाली के बहादुर नगर में भाेले बाबा का आश्रम है। यहां प्रत्येक मंगलवार को सत्संग होता है। दूर-दूर से अनुयायी सत्संग में भाग लेने आते हैं। जिला फर्रुखाबाद के गांव चिलोली से भी बाबा के अनुयायी आश्रम में सत्संग के लिए आ रहे थे कि मैनपुरी बदायूं हाईवे पर गांव अशोकपुर के निकट बुलेरो कार आटो में भिडंत हो गई। जिसमें आटो सवार सात लोगों की मौत हुई है।
आटो साहित बुलेरो सवार आठ लोग घायल हुए हैं। मृतकों में से कुसुमलता पत्नी मेवाराम, नैना पत्नी राकेश ग्राम चिलौला थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद की ही पहचान हो सकी है। अन्य शवों की अभी पहचान नहीं हुई है। घायलों में से गंभीर घायल अलीगढ़ रेफर किए गए हैं। डीएम हर्षिता माथुर, एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
