चारा मशीन की कंप्लेन में साड़ी फसने पर महिला की हुई मौत

कमालगंज फर्रुखाबाद24webnews:- चारा काटते समय महिला की साड़ी चारा मशीन की कपलिंग में फंस जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही घरवालों को मिली। कोहराम मच गया। आसपास खबर फैलते ही बड़ी तादात में लोग मौके पर एकत्र हो गये। जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज के ग्राम मुबारिकपुर निवासी 33 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी यदुवीर सिंह यादव सोमवार सुबह जानवरों के लिए चारा कटवा रही थी, तभी उनकी साड़ी मशीन की कपलिंग में फंस गई और वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस बात की खबर यदुवीर सिंह ने परिवारियों को दी। वैसे ही परिजनों में कोहराम मच गया। यदुवीर सिंह खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। मृतका की पांच बेटियां हैं। परिजनों का कहना है कि अब परिवार का पालन पोषण कैसे हो सकेगा। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।