Uncategorized
इटावा बरेली हाईवे पर अज्ञात महिला का शव मिलने पर महिला की हुई पहचान
- राजेपुर फर्रुखाबाद:2424webnews:- बीती रात राजेपुर क्षेत्र में सड़क पर मिली महिला की लाश की शिनाख्त नही हुई थी।मंगलवार को शाम उसके परिजनों ने सोशल मीडिया पर डाली गयी महिला की फोटो से उसकी शिनाख्त कर ली| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
थाना राजेपुर क्षेत्र के इटावा बरेली हाईवे पर ग्राम शेराखार मोड़ के निकट बीच सड़क पर एक लगभग 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला था| पुलिस ने शिनाख्त ना होनें पर उसके शव को पोस्टमार्टम हॉउस में रखा दिया था। उधर महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं| जिसके बाद मृतका की बहन का बेटा शिवप्रताप, भतीजा मोहित व ताऊ का बेटा रजनीश शव गृह पंहुचे और शव की शिनाख्त 30 वर्षीय गिरीशा पत्नी रनदीप पमार निवासी मत्तीपुर हरपालपुर हरदोई के रूप में की| परिजनों के अनुसार मृतका बीते 15 मई को फर्रुखाबाद के लिए निकली थी। जिसके बाद वह घर नही पंहुची| मृतका के 12 वर्षीय पुत्र आरुषी व 8 वर्षीय राखी है।
मंगलवार को उसकी शिनाख्त होनें के बाद दारोगा राजेश कुमार ने शव का पंचनामा भरनें के बाद पोस्टमार्टम कराया| पोस्टमार्टम डॉ० गौरव यादव व एसीएमओ डॉ० सर्वेश यादव के पैनल से हुआ| सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक मृतका के सिर में गंभीर चोट पायी गयी| जिससे उसकी मौत हुई। एक माथे और एक चोट नाक पर मिली। दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड सुरक्षित कर ली। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का मायका थाना अमृतपुर के ग्राम कोलासोता है। उसका पहला विवाह रनदीप पमार के साथ हुआ था । लेकिन बीते लगभग 7 वर्ष पूर्व रनदीप की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी। जिसके बाद महिला ने अपने देवर सुदीप से विवाह कर लिया था। लेकिन उसका सुहाग जादा नही नही चला। बीते वर्षो सुदीप ने भी बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। राजेपुर थानें के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रधान के भाई पारस पुत्र विश्वनाथ की लिखित सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया| जाँच की जा रही है।