कचरा प्रबंधन पर नगर निगम का फोकस, गीला-सूखा कूड़ा अलग करने से शहर होगा स्वच्छ
नगर निगम शहर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रहा है। स्वच्छता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से गीले और सूखे कूड़े के पृथक्करण पर जोर दिया जा रहा है। नगर निगम द्वारा लगाए गए मानक डस्टबिनों में गीले कचरे और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है, जिससे कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण संभव हो पा रहा है। नगर स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इससे सड़क पर गंदगी, दुर्गंध और आवारा पशुओं की समस्या में कमी आई है, साथ ही मच्छर व रोगवाहक कीटों पर भी नियंत्रण हो रहा है। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग डस्टबिनों में डालकर सहयोग करें, ताकि अलीगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाया जा सके।

More Stories
विश्व कैंसर दिवस पर अलीगढ़ में कैंसर जागरूकता कार्यशाला का होगा आयोजन
परिषदीय परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों संग की बैठक
राजस्व बकाया वसूली के दौरान हिरासत में लिए गए बकायेदार की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित