20231112_072646
20231112_064350
20231111_220258
20231111_214048
20231112_092140
20231111_205345
20231111_152809
20231112_095118
previous arrow
next arrow
Loading Now

कबाड़ नीति पॉलिसी द्वारा सड़क से होंगे 1.51 लाख वाहन गायब

कबाड़ नीति पॉलिसी द्वारा सड़क से होंगे 1.51 लाख वाहन गायब

प्रदेश में कबाड़ नीति एक अप्रैल से लागू हो जाने से जिले के 1.51 लाख वाहन सड़क से गायब हो जाएंगे। स्क्रैप पॉलिसी के तहत पहले 362 सरकारी और फिर कॉमर्शियल वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में जिले में 1.51 लाख वाहन प्रभावित होंगे। स्क्रैप नीति को देश में लागू हुए करीब एक साल से अधिक हो गया है। संभागीय परिवहन विभाग द्वारा स्क्रैप पॉलिसी के तहत 1.51 लाख वाहनों को स्क्रैप के लिए चिन्हित किया गया। जिसमें सरकारी, कॉमर्शियल और निजी वाहनों को रखा गया है। स्क्रैप सेंटर पर पॉलिसी के तहत 15 वर्ष पुराने पेट्रोल और 10 वर्ष पुराने डीजल वाहनों को डंप किया जाना है। 15 साल पूरे कर ‘चुके वाहन फिटनेस टेस्ट में फेल होते हैं, तो उन्हें भी अनफिट मानकर स्क्रैप सेंटर भेज दिया जाएगा। स्क्रैप सेंटर पहुंचने वाले वाहनों की उचित कीमत उनके मालिकों को अदा की जाएगी। केंद्र सरकार के अधीन कार्यालयों के वाहन, राज्य सरकार के वाहन, नगर निगम और परिवहन निगम के 15 साल से अधिक पुराने हो चुके वाहनों को शामिल किया गया है। जिसमें अलीगढ़ मंडल में सरकारी और अर्द्ध सरकारी 362 वाहनों को स्क्रैप किया जाना है। जिसमें अलीगढ़ मंडल में 251, एटा में 26, हाथरस में 55, कासगंज में 30 वाहनों को स्क्रैप करने के लिए चिन्हित किया गया है।

Post Comment