कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के तत्वावधान में नाट्यशास्त्र के प्रणेता भरतमुनि का स्मृति दिवस मनाया गया।
कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के तत्वावधान में नाट्यशास्त्र के प्रणेता भरतमुनि का स्मृति दिवस मनाया गया।

*कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के तत्वावधान में नाट्यशास्त्र के प्रणेता भरतमुनि का स्मृति दिवस मनाया गया।*
===========≈≈=≈======≈
*जिला ब्यूरो मोहित यादव*
======================
एटा-कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के तत्वावधान में नाट्यशास्त्र के प्रेरणा श्रोत भरतमुनि का स्मृति दिवस का आयोजन कलावती सरस्वती शिशु मंदिर सुनहरी नगर पर किया गया।सवर्प्रथम माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण मंचस्थ प्रान्त संरक्षक आचार्य डॉ प्रेमी राम मिश्र, जिला अध्यक्ष अनूप सिंह भावुक, डॉ सुधीर पालीवाल, दिनेश प्रताप सिंह चौहान ज्ञान सिंह वर्मा, महेश मंजुल, प्रदीप सिंह तोमर द्वारा किया गया।
सरस्वती वंदना कीर्ति परमार द्वारा तथा संस्कार भारती के ध्येयगीत का गायन डॉक्टर सोनम गुप्ता द्वारा बढ़े ही मधुर स्वर में किया गया। तदोपरांत दिनेश प्रताप सिंह चौहान द्वारा भरतमुनि पर काव्यात्मक ढंग से प्रकाश डाला गया।
कलावती सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के प्रियंका, गौरी, खुशी, आराध्या, अपूर्वा, पावनी, वैष्णवी, प्रज्ञा, आराध्या राजपूत, हर्ष वर्धन, अनय, मयंक व रुद्रांश द्वारा गीत *जलवा जलवा, रंगीलो मारो डोलना, देश रंगीला पर नृत्य तथा कृष्णा सुदामा संवाद पर नाटक का मंचन किया।* इसके बाद आरजू पांडे द्वारा भजन मैं तो तेरी हो गई श्याम दुनिया क्या जाने प्रस्तुत किया।
अलंकार संगीत विद्यालय के प्रथम परमार, उत्कर्ष परमार, लोकेंद्र कुमार, कोमल गुप्ता, अपराजिता उपाध्याय, पारुल यादव, सदी व यति द्वारा स्वच्छ भारत अभियान पर नाटक प्रस्तुत किया,तथा भजन ऐसी लागी लगन की शानदार प्रस्तुति दी।आर एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के नितिन, हरिकिशन, कृष्णा,भानु,जयकिशन, रीवा, हीरा व आरोही द्वारा तेरी मिट्टी पर मर जावां व मुरली जोर की बाजे पर गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी,तथा बेटी पढ़ाओ पर नाटक काशानदार प्रस्तितुकरण किया।
श्रीमती अंबिका सिंह, डॉ सोनम गुप्ता व आचार्य श्याम सुंदर शुक्ल के भजनों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मान-पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेन्द्र सिंह चौहान राज द्वारा किया गया।इस अवसर पर मयंक तिवारी, रूपाली सिंह, अशोक चौहान, तूलिका सक्सेना, रामरतन, गुंजन शर्मा, योगेश कौशिक, विकास शर्मा, विजय उपाध्याय, आदि उपस्थित रहे। जिला महामंत्री प्रदीप सिंह तोमर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।