कांग्रेस घोषणा पत्र : प्रियंका गांधी ने आधी आबादी के लिए खोला पूरा दिल, किसानों को भी लुभाया
Congress manifesto: Priyanka Gandhi opened her heart for half the population, wooed farmers too
08 दिसंबर 21, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुधवार को पत्रकारों के सामने घोषणा पत्र जारी कर दिया। प्रदेश में सबसे पहले घोषणा पत्र जारी करते हुए आधी आबादी के लिए पूरा दिल खोल दिया है। उन्होंने घोषणाओं की बरसात करते हुए नारी शक्ति को स्वालांबी बनाने की दिशा में पहल की है। कांग्रेस ने चुनाव लड़ाने के साथ नौकरी में आरक्षण देने का वादा करके लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने ििकसान, मजदूर और गरीबों के हितों के लिए भी कई योजनाएं चलाने की घोषणा की है।
नौकरी में मिलेगा 40 फीसद आरक्षण
महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया गया है। पार्टी आगामी चुनावों में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी, तथा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं की 40 फीसदी सीटों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्यभर में 25 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया है कि नौकरी में आरक्षण को पचास फीसदी तक बढ़ाया जाएगा। अखिलेश यादव के जीरो सीट के बयान पर प्रियंका गांधी का कटाक्ष, बोलीं वो ज्योतिषी नहीं हैं। उन्होंने आधी आबादी के सहारे सत्ता हासिल करने का अपना इरादा भी साफ कर दिया।
महिलाओं के लिए प्रमुख घोषणाएं
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण, आंगनबाड़ी और आशा बहुओं का न्यूनतम वेतन 10000 रुपये प्रति माह, प्रदेश में 50 प्रतिशत राशन की दुकानें महिलाओं को, राज्य की सभी 10+2 की छात्राओं को स्मार्टफोन, सभी स्नातक छात्राओं को स्कूटी, महिलाओं को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, पुलिस की नौकरियों में महिलाओं को 25 फीसदी आरक्षण, हर थाने में महिला कॉन्स्टेबल की तैनाती, लड़कियों के लिए ईवनिंग स्कूल खोले जाएंगे, सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा, पांच लाख महिलाओं को सरकारी नौकरी तथा महिलाओं को मनरेगा में प्राथमिकता प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने तमाम रियायतें देने का वादा किया है। खासतौर से किसानों के लिए भी कई घोषणाएं की हैं।