smartslider3 slider="3"
उत्तर प्रदेशमुरादाबादराजनीति

कांग्रेस सदस्यता अभियान : मुरादाबाद में पहले चरण में 15 हजार सदस्य बनाने का टारगेट

Congress Membership Campaign: Target to make 15 thousand members in the first phase in Moradabad

कांग्रेस की समीक्षा बैेठक में बोलते महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा।

08 दिसंबर 21, मुरादाबाद । कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी की कामयाब सभा के बाद अब सदस्यता अभियान पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। पहले चरण में दस दिसंबर तक चलाए जाने वाले अभियान की तेज शुरूआत के साथ महानगर में पंद्रह हजार सदस्य का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा ने साथियों के साथ सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर मंथन किया।

पदाधिकारियों को बांटी गई जिम्मेदारी 

महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय चौमुखा पुल पर हुई मासिक बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा और संचालन प्रवक्ता मौ. शमी ने किया। अनुभव महरोत्रा ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैै जिसमें कमेटी के सभी पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा कि जन जन को पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है। अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान की बुक देकर जिम्मेदारी भी बांटी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव सिर पर है इसलिए सदस्यता अभियान में कतई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। बैठक में सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, शिवराज सिंह गुर्जर, अशोक कपूर, शकील सरवर हासमी,अफसर खान, श्रीमती कनिज फात्मा, कुमारी गौसिया साबिर, एड0अरशद परवेज, एड0विनय खन्ना,विजय मिश्रा,अनिल गुर्जर, पार्षद कमर सलीम, आसिफ नवाब, नरेंद्र सैनी, मुसरर्फ सिद्दीकी, रफी सलमानी, सरदार सुखविंदर सिंह, रफी सलमानी, जईम चौधरी, कबीर अहमद, मौ. शदान, कृपाल सिंह, जसवंत सिंह, अब्दुल मन्नान, जमाल अख्तर, मौ. अशरफ, गुड्डे भाई, वसीम कुरैशी, मुर्तजा अंसारी, अब्दुल रउफ, जमाल अख्तर आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button