कासगंज के सहिद फौजी राघवेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, बादल फटने से सिक्किम में सैनिक की गई जान
कासगंज:- जनपद की तहसील कासगंज क्षेत्र के सलेमपुर पिरौंदा गांव के रहने वाले मृतक ।सैनिक राघवेंद्र कुमार सिंह का पार्थिक शरीर सेना के जवान आज उनके घर लेकर पहुंचे। राघवेंद्र सिंह सिक्किम मे बादल फटने की घटना के बाद से लापता हो गये थे। ओर उनके शब की काफी खोजबीन की गई। लेकिन उनका शब एक हफ्ते तक नही मिला। ओर शब मिलने के बाद सेना की एक टुकड़ी राघवेंद्र सिंह का पार्थिक शरीर लेकर उनके गांव पहुँची। वही मृतक राघवेंद्र सिंह की शब यात्रा मे सेंकड़ों लोगो ने हिस्सा लिया। ओर भारत माता की जय ओर राघवेंद्र सिंह अमर रहे के जमकर नारे लगाए। आपको बतादे राघवेंद्र सिंह कासगंज जनपद के सलेमपुर पिरोंदा गांव के रहने वाले थे। जो की सेना मे सिक्किम मे बतौर चालक के पद पर तैनात थे। ओर जब राघवेंद्र सिंह अपनी सैनिक की टुकड़ी के साथ सिक्किम मे तीस्ता नदी के पास से गुजर रहे थे। तभी अचानक बादल फट गया। और तीस्ता नदी की बाढ़ में राघवेंद्र अन्य अपने सैनिक साथियों के साथ लापता हो गए। लापता होने के बाद उनके परिवार के लोग भी सिक्किम पहुंच गए थे,ओर आज पूरे सम्मान के साथ मृतक सैनिक राघवेंद्र सिंह का शब उनके पैतर्क घर सलेमपुर पिरोंदा लाया गया। वही मृतक सैनिक के शब गांव पहुँचते ही गांव मे मातम पसर गया। ओर मृतक सैनिक के परिवार वालो का रो रोकर बुरा हाल है। कुछ समय बाद मृतक सैनिक के शब का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसकी तैयारी मृतक के परिवार वाले कर रहे है।





Post Comment