smartslider3 slider="3"
कासगंज

कोतवाल की पत्नी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

कासगंज 24webnews:- सिकंदरपुर थाना में तैनात कोतवाल विवेक गुप्ता थाने में ही बने आवास में रह रहे थे। उनकी पत्नी आरती भी उनके साथ थीं। मंगलवार की देर रात कोतवाल गस्त पर थे। थाने में कुछ ही स्टाफ था। कोतवाल के आवास से अचानक गोली चलाने की आवाज आई तो सभी उस ओर दौड़े। वहां देखा तो आरती लहूलुहान पड़ी थीं। सूचना मिलने पर कोतवाल भी थाने पहुंच गए। तब तक आरती दम तोड़ चुकी थीं। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति भी मोके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कोतवाल की पत्नी के सरकारी आवास में गोली मार कर आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिली है। जांच करने के बाद ही कुछ स्पष्ट कर सकेंगे। विवेक मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अलीगढ़ में आवास बना लिया था। परिवार वहीं रह रहा था। पत्नी यहां कभी-कभी आती थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button