smartslider3 slider="3"
बिज़नेस

कोरोना के नए वायरस से दुनिया में घबराहट: भारतीय शेयर बाजार भी धड़ाम

Panic in the world due to new corona virus: Indian stock market also broke

26 नवंबर 21, नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वेरिंयट मिलने से दुनिया में घबराहट का माहौल है। दुनिया में घबराहट के चलते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में आज तेजी से गिरावट आई। एशियाई बाजारों में भी इसी तरह की बिकवाली हुई। इसके पीछे दक्षिण अफ्रीका में कोविड के नए संस्करण की आशंका थी जो डेल्टा की तुलना में अधिक संक्रामक हो सकता है। सेंसेक्स लगभग 1688 अंक का गोता लगाया।

एड्स रोगी से पनपा नया वायरस

दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक डराने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है। नेशनल इंस्टीट्यूट फार कम्युनिकेबल डिजीज ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी थी। बताया गया कि वैज्ञानिक इस नए कोरोना स्वरूप के संभावित प्रभावों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। जीनोमिक सीक्वेंसिंग के बाद पता चला है कि वैरिएंट बी 1.1.529 के अब तक 22 मामले सामने आ चुके हैं। इसे डेल्टा से खतरनााक माना जा रहा है। अबतक हुई जांच में सामने आया है कि नया वेरियंट एट्स रोगी से फैला है।

पहली से सीधे सऊदी अरब जा सकेंगे भारतीय

सऊदी अरब ने पहली दिसंबर से भारत, पाकिस्तान, ब्राजील, इंडोनेशिया, वियतनाम, और मिस्र के यात्रियों के डारेक्ट आने की इजाजत दी है। अब बिना थर्ड कंट्री में 15 दिन के कोरेन्टीन के सीधे सऊदी अरब जा सकेंगे यात्री। कोरोना की वजह से अब तक इन देशों के यात्रियों के सऊदी अरब सीधे आने पर थी रोक। किसी अन्य देश में 15 दिन का कोरेन्टीन समय बिताने के बाद ही सऊदी अरब जा सकते थे इन देशों के यात्री। भारत से बड़ी संख्या में हर रोज धार्मिक यात्रा उमराह पर सऊदी अरब के मक्का और मदीना शहर जाते हैं भारतीय मुसलमान।

शेयर बाजार में डूबे करीब आठ लाख करोड़

शुक्रवार को बाजार में आई 1688 अंक की गिरावट के साथ निफ्टी भी 509 पाइंट टूट गई। शेयर बाजार की सात महीनों में सबसे बड़ी बाजार दुर्घटना ने शुक्रवार को निवेशकों की संपत्ति के करीब आठ लाख करोड़ रुपये को मिटा दिया। विश्लेषकों का कहना है कि नए कोरोनावायरस संस्करण पर घबराहट और अमेरिका द्वारा टेपरिंग की गति बढ़ने की उम्मीदों के कारण हाल ही में बाजार में कमजोरी आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button