गंगा दशहरा नहाने आए युवक की गंगा में डूबने से हुई मौत
फर्रुखाबाद 24webnews:- गंगा दशहरा पर अपने दोस्तों और परिजनों के साथ गंगा नहानें आये युवक की गंगा जी में डूबने से मौत हो गयी। शव लगभग एक घंटे की खोजबीन के बाद मिल सका।
जनपद मैनपुरी के हमीरपुर दन्नाहार निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र नरेश चन्द्र अपने परिवार के ही रोहित पुत्र बृजेश, विनोद शर्मा पुत्र देशराज व गोविन्द पुत्र श्रीकृष्ण सहित लगभग 8-10 लोग गंगा दशहरा नहानें आये थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट नमामि गंगे घाट पर वह गंगा दशहरा नहाने के दौरान राहुल और उसका परिवार रोहित गंगा में डूब गये। रोहित किसी तरह निकल आया जबकि राहुल की डूबने से मौत हो गयी। कुछ देर बाद पीएसी की वाहिनी पंहुची और तकरीबन एक घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया। मृतका के परिजनों को सूचना दी गयी| मृतक के पत्नी नेहा व 3 वर्षीय पुत्री लवी है।