छात्रों के ऊपर गिरा स्कूल का प्लास्टर दो छात्र हुए घायल
स्कूल के कमरे में हो रहा था शिक्षण कार्य तभी अचानक गिरा प्लास्टर

फर्रुखाबाद24webnews:- विकास खंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर तराई में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह अतिरिक्त कक्ष जहां कक्षा 4 के 22 छात्र-छात्राये पढ़ रहे थे, अचानक छत के एक कोने से प्लास्टर का टुकड़ा टूटकर छात्राओं के उपर गिर पड़ा। इस घटना में दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। सभी छात्र-छात्राओं ने कमरे से भगाकर जान बचाई। बताया गया कि विद्यालय में 4 कक्ष है। जिसमें दो अतिरिक्त कक्ष हैं। विद्यालय में 119 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। शुक्रवार को 90 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्शायी गई। अतिरिक्त कक्ष नंबर 2 में कक्षा 4 के 22 छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक राकेश कुमार द्वारा पढ़ाया जा रहा था। अचानक छत के एक कोने से प्लास्टर का टुकड़ा टूटकर छात्राओं के उपर गिर पड़ा। जिससे सोनम पुत्री ब्रजलाल तथा सुधा कुमारी पुत्री कश्मीर सिंह निवासी काजी नगला मजरा रसीदपुर तराई घायल हो गयी। जिन्हें प्रधानाध्यापक द्वारा सीएचसी शमसाबाद में भर्ती कराया गया। जहां उपचार बाद घर भिजवा दिया गया। प्राथमिक विद्यालय रसीदपुर तराई वर्तमान में प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, सहायक अध्यापक भुवनेश कुमार, शिक्षामित्र उमेश कुमार तथा उषा देवी हैं। विद्यालय में कोरोना काल में मरम्मत कार्य कराया गया था। घायल छात्रा सोनम की मां सीमा ने प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चों के साथ घटना घटित हुई, लेकिन प्रधानाध्यापक ने मां-बाप को सूचना देना उचित नहीं समझा। इलाज में भी लापरवाही बरती गई है। इस घटना के बाद से विद्यालय में पढऩे वाले सभी छात्र भयभीत है, उनके परिजन भी काफी भयभीत है कि बच्चों को स्कूल भेजा अभी तो प्लास्टर गिरा है, कभी भी छत गिर सकती है। तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा। जब तक हमारे बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आकर अधिकारी नहीं लेते तब तक हम बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। जैसे ही घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को हुई अपर जिलाधिकारी सुभाष प्रजापति ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। वहीं घटना की जानकारी होने पर खण्ड शिक्षाधिकारी सतीश वर्मा ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
Pankaj