टेंपो ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक सवार की हुई मौत

शमसाबाद फर्रुखाबाद 24webnews:-बीती शुक्रवार की रात बाइक से घर जा रहे युवक को टैम्पों ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिये लोहिया अस्पताल लाया गया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर शव पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया। थाना नवाबगंज के ग्राम मंझना निवासी 32 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र श्याम सुंदर बीती शुक्रवार की शाम बाइक से कायमगंज आया था। जहाँ से वह फैजबाग होते हुए वापस घर जा रहा था। शमसाबाद क्षेत्र के कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर हजियापुर मंदिर के सामने टैंपो तथा बाइक सवार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सबार सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहाँ उसे भर्ती किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। जिससे परिजनों में चीत्कार मच गयी। घटना की सूचना पर पंहुची थाना पुलिस को मौके पर सुनील का मोंबाइल मिला। जिसके माध्यम से पुलिस नें परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद मृतक की पत्नी प्रीति का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी मनोज भाटी नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज किया जायेगा ।।