ट्रैक्टर पलटने से युवक की हुई मौत

फर्रुखाबाद24webnews:- बीते दिन अचानक ट्रैक्टर पटलने ने पूर्व प्रधान का भतीजा घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस से उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर निवासी मनोज कटिययार का इकलौता 19 वर्षीय पुत्र निश्चिय बीते दिन ट्रैक्टर लेकर राजेपुर में गया था। जहाँ अचानक उसका ट्रैक्टर ग्राम बरुआ के निकट खड्ड में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चला रहा निश्चय गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पंहुची एबुलेंस 108 से उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। निश्चिय की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतक निश्चिय पूर्व प्रधान संजय कटियार का भतीजा था। मृतक के एक बहन नेहा है।