तेज रफ्तार दुग्ध पिकअ ने बाइक सवार को मारी टक्कर हुई मौत
आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

शमसाबाद फर्रुखाबाद24webnews:- चिलशरा फर्रुखाबाद मार्ग मार्ग पर गुरुवार सबेरे दुग्धवाहन से कुचलकर युवक की मौत हो गयी, जबकि मृतक का साथी घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन को पकड़ लिया। लेकिन दुर्घटना करने वाला वाहन चालक कूदकर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। घटना के संबंध में बताया गया है अनिल कुमार पुत्र शेर सिंह (27) निवासी ददुआपुर थाना अलीगंज जनपद एटा हाल निवासी सहरैया थाना शमशाबाद पूर्व में हुए बाइक के चालान को भरने के लिए फतेहगढ़ न्यायालय जा रहा था। बाइक संख्या यूपी 76 आर 6151 पर महेश चंद पुत्र झब्बू लाल भी बैठा था। मुख्य मार्ग चिलसरा फर्रुखाबाद पर ग्राम मुडिय़ा खेड़ा संतोषपुर के पास गुजरते समय फर्रुखाबाद से शमसाबाद की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार दुग्ध वाहन पिकअप के चालक ने लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गिरकर गंभीर हो गया। कुछ ही समय बाद ही उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। दुर्घटना में साथी महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे दुग्ध वाहन पिकअप का ग्रामीणों द्वारा पीछा किया गया। ग्राम हुसैनपुर तराई के पास दुग्ध वाहन पिकअप चालक वाहन को छोडक़र मौके से फरार हो गया। दुग्ध वाहन को कब्जे में ले लिया गया। मृतक के छोटे भाई सुनील कुमार के अलावा मृतक की पत्नी का नाम मंजू देवी बताया गया है। मृतक अपने पीछे तीन सन्तानें छोड़ गया। निहारिका उम्र 7 वर्ष, तान्या उम्र 3 वर्ष तथा हर्षित उम्र डेढ़ वर्ष हैं। दुर्घटना के संबंध में बताया गया है मृतक की मोटरसाइकिल का विगत महीने पूर्व वाहन चेकिंग अभियान में चालान कर दिया गया था। जिसे भरने के लिए मृतक साथी महेश के साथ बाइक द्वारा फतेहगढ़ जा रहा था। मुडिय़ा खेड़ा संतोषपुर के पास दुग्ध वाहन पिकअप चालक द्वारा दुर्घटना को अंजाम दिया गया बताया गया है। मृतक जनपद एटा थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव ददुआपुर निवासी था। मगर वह बचपन से ही मामा के घर रहा। मामा के ही घर पालन पोषण हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। आक्रोशित लोगों की भीड़ ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया जो लगभग एक घंटे से भी ज्यादा समय तक लगा रहा। दुर्घटना की सूचना पर शमशाबाद थाना पुलिस तथा चिलसरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझा तथा उचित कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवा दिया। मृतक के मामा आसाराम की तहरीर पर पंचनामा भरवाये जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भिजवा दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना दी गई थी। मौके पर जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरवाये जाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भिजवा दिया गया है।