दिनदहाड़े युवक को गोली मारी हुई मौत
दिनदहाड़े गोलीबारी से इलाके में मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद 24webnews:- मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में कार सबारों ने फोटो ग्राफर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिये लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस छानबीन कर रही है। कोतवाली फतेहगढ़ के सेन्ट्रल जेल के निकट ग्राम निनौआ निवासी 23 वर्षीय कौशल कठेरिया पुत्र रामजीत अपने साथी नल कूप कालोनी के निकट निवासी अर्जुन पुत्र भगवती वर्मा के साथ बाइक से थाना मऊदरवाजा के बघार गढिया ढिलाबल मोड़ स्थित एक होटल पर गया था। वह होटल के पास सड़क किनारे खड़ा था उसी दौरान इंडिको कार से आये हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे गोली कौशल के गर्दन के पीछे लगी। गोली लगनें से कौशल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ अर्जुन नें बताया कि कौशल नें अपने फोन से ही थाना मऊदरवाजा के सिपाही ललित कुमार को सूचना दी। ललित पूर्व में एसओजी में रह चुका था। तकरीबन सूचना के आधा घंटे बाद पुलिस पंहुची। इसी दौरान कौशल के कई साथी मौके पर भी आ गये। उपचार के लिये घायल कौशल को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक की माँ सरोज कठेरिय आदि परिजन भी लोहिया अस्पताल आ गये।
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला आदि भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये। उन्होंने छानबीन की। मृतक के साथी अर्जुन का कहना है की पहले कार सबारों ने रास्ते में एक बार फायरिंग कर दी। गोली नही लगी। जिसके बाद कार सबार फरार हो गये। बाद में वह पुन: वापस लौट के आये और ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमे कौशल की जान चली गयी। कौशल अपने भाई के साथ सेंट्रल जेल चौराहे पर अपनी फोटो ग्राफी की दुकान पर बैठता था। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें बताया कि जाँच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। जल्द हमलावर जेल की सलाखों के पीछे होंगे।
पंकज