smartslider3 slider="3"
Uncategorizedअपराध

दीवार गिराने में चली गोलियां

मेरापुर फर्रुखाबाद 24webnews:- दीवार गिराने में दंबग ने गोली चला दी| पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर परोली निवासी चंद्रपाल दुबे उर्फ अजय ने बताया की शनिवार को गाँव के ही श्रीनारायण दुबे व उनके पुत्रों दीपक व मोहित उनकी दीवार गिरा रहे थे। जब मना किया तो आरोपी आक्रोशित हो गये और तमंचे से फायर कर दिया। गोली चद्रपाल के सिर से निकल गयी। आरोपी जान की धमकी देकर फरार हो गये। चंद्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष जगदीश वर्मा नें बताया की आरोपी श्रीनारायण दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button