दो पक्षों के हुए विवाद में चली गोलियां

फर्रुखाबाद 24webnews:- जिलाधिकारी के निर्देश पर कोटा वितरण में धांधली की शिकायत की जाँच करनें पूर्ति निरीक्षक गयीं थी। वह दोनों पक्षों के वयान दर्ज कर रही थी की उसी दौरान प्रधान पति और कोटेदार समर्थकों में विवाद हो गया। जिस पर जमकर हंगामा भी हुआ। प्रधान पति ने फायरिंग कर दी । पुलिस नें प्रधान पति और उसकी राइफल को हिरासत में ले लिया। थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरौर की राशन दुकान सपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के पुत्र उमेन्द्र यादव के पास है। विगत दिनों प्रधान पति आनंद विक्रम सिंह उर्फ बिट्टू परमार के समर्थकों नें जिलाधिकारी से शिकायत कर कहा था। कि कोटेदार दो महीनें से राशन वितरण नही कर रहा है। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता कुम्हरौर के मजरा रम्पुरा पंहुची और प्राथमिक विद्यालय में दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर वयान दर्ज करनें लगीं। उसी दौरान कोटेदार उमेन्द्र यादव के समर्थकों को विद्यालय के पास ही प्रधान पति बिट्टू परमार से विवाद हो गया। विवाद के दौरान भीड़ एकत्रित हो गयी। तभी मौके पर कई राउंड फायर हुए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची पुलिस ने आनन्द विक्रम की राइफल व कार कब्जे में लेकर आनदं विक्रम व भाजपा के बूथ अध्यक्ष सहित लगभग पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ सिटी प्रदीप सिंह व थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौबे भी मौके पर आ गये। पुलिस को मौके पर तीन कारतूस भी मिले। सूचना मिलने पर प्रधान पति के आनन्द विक्रम परमार के समर्थन में प्रधान पति सुधीर गुप्ता, प्रधान पति राकेश, प्रधान संजू तिवारी आदि आ गये। उन्होंने सीओ सिटी से वार्ता की। पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता को थानें पंहुच गयीं। पुलिस हिरासत में प्रधान पति आनदं विक्रम नें बताया कि पहले दूसरी तरफ से फायर हुए उसके बाद उन्होंने बचाव में फायरिंग की। कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि यदि दबाब में कोटेदार पर कोई कार्यवाही होती है तो पूरे जिले का वितरण बंद कराया जायेगा। पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को तहरीर दी। मौके पर मौजूद सीओ सिटी प्रदीप सिंह नें बताया कि अभी जाँच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी।