नर्सरी में पड़ा मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

कायमगंज फर्रुखाबाद 24webnews:- बीते बुधवार की शाम घर से निकले ग्रामीण का शव नर्सरी में पड़ा मिला| उसकी धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गयी थी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिये भेजा| पुलिस ने मृतक के बहनोई की तहरीर तीन नामजद साधुओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है|
कोतवाली कायमगंज के ग्राम मददूपुर निवासी 45 वर्षीय ग्रीश चंद्र राजपूत पुत्र राजाराम की पत्नी राजवती नें बताया की ग्रीश बीते बुधवार को घर से गुरईयापुर एक दाबत में शामिल होनें की कहकर निकला था| लेकिन वापस नही लौटा| सुबह कुछ लोगों नें घर पर सूचना दी की ग्रीश का शव गजराज की नर्सरी में पड़ा है| जिसके बाद मृतक की पत्नी राजवती आदि परिजन मौके पर आ गये| परिजनों में चीत्कार मच गयी| सूचना मिलने पर एसपी अशोक कुमार मीणा, शमसाबाद थानाध्यक्ष मनोज भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने छानबीन की| मृतक के बहनोंई अनार सिंह पुत्र मौजीराम निवासी नगला मोच नयागाँव एटा नें बाबा किशन मुनी पुत्र गोपाल मुनी निवासी ताखा सिरसागंज फिरोजाबाद, बाबा रामनारायण निवासी फरीदपुर मंगलीपुर शमसाबाद, बाबा ओमकार पुत्र बुलाकी राम निवासी अताईपुर कोहना कायमगंज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है| अनार सिंह ने आरोप लगाया की बाबाओं से विवाद के चलते उन्होंने चिमटा से गोदकर ग्रीश की हत्या कर दी| पुलिस नें कुछ को पूंछतांछ के लिये हिरासत में लिया है| एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है| शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है| जल्द घटना का अनावरण किया जायेगा