February 3, 2026

परिषदीय परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों संग की बैठक

परिषदीय परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों संग की बैठक
धर्म समाज इंटर कॉलेज, अलीगढ़ में परिषदीय परीक्षा 2026 के शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने जिले के सभी 136 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। बैठक में प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी व वॉइस रिकॉर्डर की अनिवार्यता तथा परीक्षा से एक घंटा पूर्व केंद्र पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनरेटर, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कुमार वार्ष्णेय ने स्ट्रांग रूम की चाबी व्यवस्था व अलमारियों के संचालन की जानकारी दी। वहीं धर्म समाज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कौशलेंद्र यादव ने केंद्र व्यवस्थापकों से कक्ष निरीक्षकों को नियमों का प्रशिक्षण देने की अपील की।