
मेरापुर फर्रुखाबाद 24webnews:- बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह काली नदी तट पर स्थित बाईवीएस सेन्टर राजघाट (संकिसा) जसराजपुर भोगांव मैनपुरी पहुंचे।
यहां से बाई बी एस सेंटर के प्रमुख सुरेश बौद्ध के साथ कंबोडिया बुद्ध विहार संकिसा पहुंचे। स्तूप परिसर में स्थित गज स्तंभ को देखा सुरेश बौद्ध ने संस्था के बारे में जानकारी दी। मंत्री जयवीर सिंह ने ग्राम पंचायत संकिसा बसंतपुर के सीमावर्ती ग्राम पंचायत पुनपालपुर के ग्राम प्रधान दीपक राजपूत से विवाद निपटाने के लिए कहा कि आपसी सहमत से सबसे पहले स्तूप का विवाद निपटाने का प्रयास करें। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य से कहा कि कभी लखनऊ आएं तब हमको इसके बारे में पूरी जानकारी दें। फिर दोनों लोग मिलकर विकास कार्य कराएंगे। सबसे पहले आपसी सहमत से विवाद निपटाने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री जयवीर सिंह ने स्तूप के परिक्रमा कर मोमबत्ती जलाकर पूजा अर्चना की। मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि जल्द से जल्द जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर समग्र विकास की योजना बनाएंगे हमारी सरकार बौद्ध स्थलों एवं अन्य तीर्थ स्थलों के विकास कार्य कराने के लिए गंभीर है। कुशीनगर में हवाई अड्डा बना दिया है। बताते चलें कि संकिसा ऐतिहासिक नगरी है। यहां पर बुद्ध पूर्णिमा व अन्य अवसरों पर बौद्ध अनुयाइयों का मेला लगता है। यहां पर श्रीलंका, वर्मा, चाइना आदि से बौद्ध अनुयाई आते हैं और बुद्ध की पूजा अर्चना कर मोमबत्ती जलाते हैं।