पुत्र ने पिता को गोली मारकर घायल किया

कायमगंज फर्रुखाबाद 24webnews:- जमीनी विवाद में पुत्र ने पिता को गोली मारकर घायल किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भर्ती कराया हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया।
जानकारी के अनुसार करन सिंह शाक्य 68 वर्षीय पुत्र गुरु शाह निवासी सुभानपुर ने मझले बेटे कुलदीप शाक्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि जमीनी विवाद को लेकर उसने मेरे गोली मार दी। जिससे करन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। करन सिंह को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। करन सिंह ने बताया कुलदीप जमीनअपने नाम कराने की बात कहकर शराब पीकर आये दिन गाली-गलौज करता था। जिस कारण करन सिंह फर्रुखाबाद में रहने लगे थे। करन सिंह कल अपने घर पर सुभानपुर आए हुए थे। कुलदीप शाम को शराब पीकर घर पर आया और उसने तोडफ़ोड़ की। जमीनी विवाद के चलते रविवार को उसने अनवर खान कोल्ड के पास अपने पिता करन सिंह के गोली मार दी। गोली लगने से करन सिंह घायल हो गए। उनको कायमगंज के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद लोहिया रेफर कर दिया।