पुरानी रंजिश के चलते दी जानमाल की धमकी पुलिस बनी मूक दर्शक
पुलिस ने अभी तक नहीं की कार्यवाही
फर्रुखबाद 24webnews थाना क्षेत्र के गड़िया बबुरारा में
पुरानी रंजिश के चलते दबंगों गाली-गलौज कर युवक के साथ मारपीट कर दी। बचाने आये भाई व पत्नी, पुत्री को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपीगण फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देते भाग गये। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने घटना के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम गढिय़ा बबराला निवासी रणवीर पुत्र लालमन ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि बुधवार सुबह की अपने घर पर बैठे चाय पी रहे थे तभी गांव के उपेंद्र, योगेन्द्र पुत्रगण सत्यपाल सिंह, पिंकू पुत्र गण संतराम, नरेंद्र, सुनील पुत्रगण राम सनेही आये और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दी। बचाने आये भाई, पत्नी आशा देवी, पुत्री रूबी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त के अनुसार आरोपीगणों ने नाजायज असलाहो से फायरिंग करते हुए जानमाल की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने खबर लिखे जाने तक घटना में कोई कार्यवाही नहीं की। इससे यह प्रतीत होता है कि पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। बताते चले की 1 अक्टूबर 2017 को इसी गांव में पुरानी रंजिश के चलते मेड़ काटने के विवाद में मुलायम सिंह के पुत्र पुष्पेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें भी पुलिस ने घटना में टालमटोल की थी। वहीं घटनाक्रम पुलिस फिर अपना रही है, क्योंकि सुबह से हुई मारपीट पीडि़त परिवार शाम तक थाने में बैठा रहा पुलिस मामले को दबाने का कर रही प्रयास ।
Pksagar