smartslider3 slider="3"
Uncategorized

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

फर्रुखाबाद 24webnews मामूली विवाद के चलते दबंगों ने युवक के गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजनों ने उपचार के लिए आवास विकास स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला नुनहाई निवासी लवी मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा का विवाद विष्णु गुप्ता के साथ हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी थी। जिसके बाद पुलिस के सामने दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बीती शाम को विष्णु गुप्ता अपने साथी मोहल्ला हर भगत निवासी 24 वर्षीय उत्सव उर्फ मोनू के साथ जा रहा था, पटेल पार्क के गेट के सामने आरोपी लवी अपने साथी अरुण दीक्षित के साथ आ गया और बीते दिन हुए विवाद की खुन्नस में विष्णु के साथ मारपीट करने लगे। लवी ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। जिससे गोली उत्सव के सीधे हाथ में लग गई और वह घायल हो गया। उपचार के लिए घायलावस्था में लोहिया अस्पताल लाया गया, हालत बिगडऩे पर परिजनों ने आवास विकास स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button