प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के तहत 31 जनवरी को जागरूकता व पंजीकरण शिविर
अलीगढ़ प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के अंतर्गत जिले के मत्स्य कृषकों के लिए 31 जनवरी को ब्लॉक जवां के ग्राम अक नगला स्थित पंचायत भवन में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में योजना की जानकारी देने के साथ पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. प्रियंका आर्या ने मत्स्य कृषकों से अधिक संख्या में पहुंचकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

More Stories
विश्व कैंसर दिवस पर अलीगढ़ में कैंसर जागरूकता कार्यशाला का होगा आयोजन
परिषदीय परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों संग की बैठक
राजस्व बकाया वसूली के दौरान हिरासत में लिए गए बकायेदार की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित