प्रधानों के सम्मान और अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे, अखिल भारतीय प्रधान संगठन, (संतोष यादव) प्रदेश अध्यक्ष
प्रधानों के सम्मान और अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे अखिल भारतीय प्रधान संगठन (संतोष यादव) प्रदेश अध्यक्ष

*प्रधानों के सम्मान और अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे।* अखिल भारतीय प्रधान संगठन- *(संतोष यादव)* प्रदेश अध्यक्ष।
एटा/आज अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में जनपद एटा के सैकड़ों प्रधान साथियों ने एटा कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारे लगाते पैदल मार्च करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री जी को संबोधित 7 सूत्री ज्ञापन सौंपा साथ में सैकड़ों प्रधानों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी जितेंद्र चौधरी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के सभी 826 विकास खंडों के जिला मुख्यालय पर प्रधानों द्वारा अपने अधिकार और सम्मान के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है एवं अखिल भारतीय प्रधान संगठन लोकहित में निम्नलिखित मांग करता है।
1-जनता द्वारा निर्वाचित प्रधानों को अकारण भ्रष्ट समझकर संदेह करने व परेशान एक हतोत्साहित करने के लिए मनरेगा योजना में कार्यस्थल पर ही एन एम एम एस ऐप के माध्यम से दिन में दो बार उपस्थिति प्रमाणित करना अनिवार्य किया गया है जबकि अधिकांश ग्रामों में नेटवर्क की समस्या के कारण उक्त प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो रही है मस्टोरल सूर्य हो जाता है भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी 23 दिसंबर 2022 के उक्त आदेश को वापस लिया जाए
2-213 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी पर मजदूर काम करने को तैयार नहीं है अतः इसे बढ़ाकर ₹400 किया जाए
3-राज्य वित्त आयोग व प्रशासनिक सुधार आयोग की समस्त प्रमुख सिफारिशों को उत्तर प्रदेश में लागू किया जाए
4-प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों को सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं
5-ग्राम पंचायत के अधिकारों के साथ ग्राम पंचायत निधि में हो रही कटौती को तत्काल रोका जाए
6-प्रधानों के खिलाफ राजनीतिक रंजिश के कारण हो रहे उत्पीड़न को तत्काल रोका जाए
7-सहायक सचिव डाटा एंट्री ऑपरेटर शौचालय केयरटेकर एवं प्रधान के मानदेय की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा अलग करने का बादाम मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया था जिसे लागू किया जाए।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन की सभी मांगों को पूर्ण कर पंचायत को स्वाबलंबी एवं सशक्त बनाने हेतु सरकार द्वारा अखिल भारतीय प्रधान संगठन की मांगों को पूर्ण करने की कृपा करें इस मौके पर उपस्थित रहे संतोष यादव प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रधान संगठन, योगेश कुमार जिला संरक्षक, प्रदीप यादव जिला प्रभारी, सौरव यादव जिला उपाध्यक्ष, मनोज यादव जिला महासचिव, प्रवीण कुमार शर्मा मंडल महासचिव के अलावा सैकड़ों प्रधान साथी मौजूद रहे।