प्रियंका गांधी दो दिसंबर को आएंगी अपनी ससुराल मुरादाबाद, खिली धूप में करेंगी घोषणाओं की बरसात
Priyanka Gandhi will come to her in-laws' house in Moradabad on December 2, will make announcements in the sunshine
01 दिसंबर 21, मुरादाबाद : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 2 दिसंबर को अपनी ससुराल मुरादाबाद आ रही हैं। कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली को संबधित करने आ रही प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनााने के लिए कांग्रेसी जुटे हैं उनके साामने सबसे बड़ी चुनौती है भीड़ जुटाना। वह हैलीकाप्टर से आकर दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस के पीछे मैदान में गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे रैैली के संबोधित करेंगी।
रैली की तैयारी को कमेटियां
कांग्रेस नेता की रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने कई कमेटियां बनाई हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने ब्लाक स्तर पर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन करके प्रभारी और सहप्रभारी मनेनीत किए हैं। गांवों से लोगों को लाने के लिए बसों और कारों की व्यवस्था की जा रही है। कार्यकर्ताओं को लोगों को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत ोंक दी है। पार्टी की दमदार नेता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पूरी शिद्दत से प्रचार में जुटी हैं। जनता तक अपनी बात पहुंचाने के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कोशिश में लगी हुई हैं। प्रियंका गोंधी मुरादाबाद में चुनावी बिगुल फूंकने के लिए 15 नवंबर को मुरादाबाद आ रही थी, लेकिन वह कार्यक्रम प्रियंका गांधी की तबियत खराब होने से अखिरी वक्त में निरस्त हो गया था।

घर-घर प्रचार कर रहे कांग्रेसी
कांग्रेस के कई पदाधिकारी रैली की व्यवस्थाओं में जुटे हैं तो अनेक पदाधिकारी घरों और मुहल्लों में प्रियंका गांधी की रैली का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। महिला कांग्रेस की अध्यक्षा माहिरा खान उर्फ महक वारसी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और घरों में जाकर लोगों को प्रियंका गांधी की रैली में शिरकत की अपील की। इसी क्रम में कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष राजेंद्र वाल्मीकि ने क्षेत्र में सफाई कर्मियों के बीच प्रियंका गांधी की रैली का प्रचार प्रसार किया। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी की मुरादाबाद में पहली चुनावी रैली है। यह रैली पश्चिमी उप्र में कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट करेगी। चुनाव आने वाले हैं इसलिए यह रैली कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लुल्लू भी रैली को संबोधित करेंगे।

प्रियंका गांधी करेंगी यह प्रतिज्ञाएं
प्रियंकाा गांधी प्रतिज्ञा रैली में जो प्रतिज्ञाएं करने वााली हैं उसमें किसानों काा कर्ज माफ,गेहूं व धान खरीद 2500 व गन्ना 400 में, बिजली बिल हाफ, कोरोना काल का बकाया माफ, दूर करेंगे कोरोना काल का आर्थिक भार, दस लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त, टिकटों में महिलाओं की 40 फीसद हिस्सेदारी, छात्राओं को स्कूटी व स्मार्ट फोन, सालाना तीन गैस सिलेंडर मुफ्त, महिलाओं की 40 फीसदी नौकरी में आरक्षण, वृद्धा पेंशन 1000 रुपये माह, आंगनबाडी और आशा को दस हजार मानदेय, वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय आदि शामिल रहेगा।