smartslider3 slider="3"
उत्तर प्रदेशमुरादाबादराजनीति

प्रियंका गांधी 15 को मुरादाबाद से करेंगी पश्चिमी उप्र में चुनावी शंखनाद

Priyanka Gandhi will do election conch shell in western UP from Moradabad on 15th


10 नवंबर 21
मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत ­ोंक दी है। पार्टी की दमदार नेता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पूरी शिद्दत से प्रचार में जुटी हैं। जनता तक अपनी बात पहुंचाने के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कोशिश में लगी हुई हैं। प्रियंका गोंधी मुरादाबाद में चुनावी बिगुल फूंकने के लिए 15 नवंबर को मुरादाबाद आ रही हैं। अपनी प्रिय नेता प्रियंका गांधी के दौरे को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट गए हैं। इसके लिए हाईकमान ने भी कमर कस ली है।

तीन मंडलों का होगा सम्मेलन

मुरादाबाद में कांग्रेस तीन मंडलों का सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। मुरादाबाद समेत बरेली और सहारनपुर मंडल के न्याय पंचायत स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। सम्मेलन के जरिये कांग्रेस नेता पश्चिम उत्तर प्रदेश में जमीनी हकीकत जानेंगे। इस मौके पर प्रियंका गांधी सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स भी देंगीे।

नेता जुट रहे हैं तैयारी में

प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय सारस्वत सोनी ने बताया कि 15 नवंबर को प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की तैयारी के लिए दिल्ली और लखनऊ के नेता आएंगे। 11 नवंबर को अखिल भारतीय सचिव तौकीर आलम आ रहे हैें। वह कार्यक्रम की तैयारी की कमान संभालेंगे। इसी के साथ 12 नवंबर को प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमाल्र लल्लू भी आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन स्थल भी जल्दी तय कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button