प्रियंका पर चढ़ा ताप, कांग्रेसियों का जोश फिसला, नहीं आ सकीं मुरादाबाद सम्मेलन में
Priyanka's Moradabad worker pledge conference postponed due to viral
15 नवंबर 21
मुरादाबाद : सियासी प्रचार के लिए अपनी ससुराल में आने का प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम आखिरकार निरस्त हो गया। दो मर्तबा पारिवारिक कार्यक्रम में आने के बादइस मर्तबा प्रियंका चुनावी दौरे पर आ रही थीं। कार्यक्रम था कार्यकर्ता प्रतिज्ञा सम्मेलन, जिसे लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में रखा गया था। सुबह 11 बजे के कार्यक्रम में जव प्रियंका दोपहर एक बजे तक नहीं आर्इं तो कार्यकर्ताओं में जिज्ञासा बढ़ी और हाईकमान तक फोन पर प्रियंका गांधी की जानकारी मांगी गई। तब पता चल सका कि प्रयंका गांधी को वायरल हो गया है और तेज बुखार के कारण वह नहीं आ सकेंगी। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने इसे काफी देर तक कार्यकर्ताओं और जनता से छिपाए रखा।
जनता में दिखी प्रियंका को सुनने की ललक
प्रियंका के दौरे को लेकर कांग्रेसियों में जोश देखाा जा रहा था तथा जनता में भी प्रियंका को सुनने की ललक देखी गई। कार्यक्रम की तैयारी के लिए आएंगे। अखिल भारतीयसचिव तौकीर आलम और प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कमान संभाल ली थी। सोमवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी भी आ गए थे।बरेली और सहारनपुर मंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी सम्मेलन में शिरकत करने आए थे जिसमें अधिकांश ने सुबह दस बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लिया था। सुबह ही नेताओं की तरकरीरों का दौर भी शुरू हो गया था जो दोपहर तक चलता रहा।
कांग्रेस ने लगाई प्रचार में ताकत
कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव में पूरी ताकत ोंक दी है। जनता के मिलते समर्थन से हाईकमान में जोश है और प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में जा रही हैं। कार्यकर्ताओं में जोश-ओ-खरोश भरने के साथ प्रियंका जनता से भी सीधे रूबरू हो रही हैं। मुरादाबाद में आज होने वाले कार्यक्रम को पश्चिमी उप्र में चुनाव प्रचार की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा था। आखिरी चरणों में कार्यक्रम स्थगित होने से कांग्रेसियों में भरा जोश भी ठंडा पड़ता दिखाई दिया है। हालांकि कांग्रेसी कह रहे हैं कि अभी तो अंगड़ाई है, प्रियंका गांधी जल्दी ही मुरादाबाद आएंगी और जनता से रूबरू होंगी। इस दौरान विनोद गुंबर, हकीम जी सिब्ते हसन, असलम खुर्शीद, अनुभव मलहोत्रा, अजय सारस्वत सोनी, आजम अंसारी, सगीर सईद खां आदि मौजूद रहे।