फर्रुखाबाद- बाईकों की आमने सामने भिड़ंत में दो सगे भाइयों की हुई मौत

कमालगंज फर्रुखाबाद 24webnews:- बाइकों की भिंडत में सगे भाईयों की मौत हो गयी। इसके साथ ही दूसरा बाइक सबार गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे सीएचसी ने लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया। सगे भाईयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी 22 वर्षीय निखिल अपने छोटे भाई 18 वर्षीय नितेश पुत्र नरेंद्र कुशवाह बाजार करनें कमालगंज जा रहे थे। उसी दौरान मंडी समिति के निकट सामने से आ रहे नितिन पाल पुत्र अखिलेश पाल निवासी दरौरा के बाइक से आमने सामने की भिंडत हो गयी। नितिन अपनी चचेरी बहन प्रिया को हाई स्कूल परीक्षा के लिये सोनी पारिया स्कूल से छोड़कर वापस जा रहे थे। आमने-सामने से हुई बाइकों की भिड़ंत से निखिल व नितेश सड़क पर गिर गये। उसी दौरान सामने से आ रहे डम्पर नें दोनों को कुचल दिया। जिससे दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि नितिन पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया। जहाँ से उसे हालत गंभीर होनें पर लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मृतकों की माँ रेखा देवी, निखिल की पत्नी संगीता मौके पर पंहुचीं उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस नें मौके पर आकर छानबीन की। दारोगा नागेन्द्र नें शवों का पंचनामा भरा। मृतक निखिल का बीते तीन माह पूर्व ही संगीता के साथ विवाह हुआ था। अभी दोनों नें एक दूसरे को ठीक से जान भी नही पाया। और निखिल की जान चली गयी। अपने पति के शव पर विलख रही संगीता को देखकर हर किसी की आँखे नम हो गयी।