फर्रुखाबाद :-बीते दिन मवेशी चरानें गये चरवाहे का शव रेलवे ट्रेक के किनारे पड़ा मिला

कमालगंज फर्रुखाबाद24webnews:- कमालगंज क्षेत्र के गांव शेखपुर रूस्तमपुर और बघार नाला के बीच बीते दिन मवेशी चरानें गये चरवाहे का शव शनिवार को रेलवे ट्रेक के किनारे पड़ा मिला| परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया है| पुलिस नें शव का को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम भोला नगला निवासी 45 वर्षीय रामपाल पुत्र द्वारिका यादव मवेशी पालनें का कार्य करते थे| बीते शुक्रवार को वह मवेशी चरानें के लिये गये और शाम को निर्धारित समय पर वापस नही आये | जिसके चलते परिजनों नें खोजबीन शुरू की लेकिन कोई पता नही चला| शनिवार को उसका शव रेलवे ट्रेक के किनारे ग्राम हुसैनगंज के निकट पड़ा मिला| जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर आ गये| रामपाल की पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सूचना मिलने पर सीओ अमृतपुर रविन्द्र कुमार राय | तथा फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जायजा लिया तथा थाना कमालगंज पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचते ही शव को कब्जे में करके तफ्तीश शुरू की| मृतक के परिजनों नें ग्राम शेखपुर के कुछ पशु व्यापारियों पर हत्या का आरोप लगाया है| कुछ ही समय बाद बाद घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि मामले की तफ्तीश करायी जा रही है एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है | शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|