smartslider3 slider="3"
फ़र्रूख़ाबाद

फर्रुखाबाद समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नेताजी की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

फर्रुखाबाद 24webnews:-विगत 10 अक्टूबर 2022 को हम सब के आदर्श, नेता माननीय मुलायम सिंह यादव जी का निधन हो गया था, दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को जनपद फर्रुखाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित साथियों द्वारा श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर दिनांक 21 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार को समय प्रातः 10:00 बजे श्रद्धेय नेताजी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई!
पार्टी के सभी सम्मानित निवर्तमान पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ताओं श्रद्धेय नेताजी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी पार्टी कार्यालय के साथ ही जिला सदस्यता प्रभारी चंद्रपाल सिंह यादव ने अपने आवाज ऋषि अकैडमी, गंगा तट पांचाल घाट पर,पूर्व कोषाध्यक्ष रामू गुप्ता के प्रतिष्ठान,वरिष्ठ अधिवक्ता व नेता शिव प्रताप सिंह चीनू के आवास पर,अजीत यादव के प्रतिष्ठान दीप पैलेस,डॉo आकाश यादव के प्रतिष्ठान श्री सोम हॉस्पिटल,वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह कटियार के प्रतिष्ठान महेंद्र गैस एजेंसी पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अखिलेश कटियार,वरिष्ठ अधिवक्ता मुन्ना यादव के आवास, पूज्यनीय नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर जिला सदस्यता प्रभारी चंद्रपाल सिंह यादव,पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत,नि० महानगर अध्यक्ष विजय यादव,नि० जिला महासचिव मंदीप यादव,अमृतपुर से विधानसभा प्रत्याशी रहे डॉ जितेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह कटियार,जिला मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी,विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर भोला यादव,जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा,बीना शर्मा,विकास गुप्ता,मसरूर खॉ,वेचे लाल यादव,के के यादव,सुभाष चंद शाक्य,राकेश यादव,विवेक यादव,मुजीब उल हसन,सौरभ कटियार,विवेक यादव,राजीव यादव,राजीव चतुर्वेदी,रामविलास राजपूत,रमेश चंद कठेरिया ,शिव शंकर शर्मा,कायमगंज की श्रद्धांजलि सभा में आयोजक व पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर,पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव,सदस्यता प्रभारी चंद पाल सिंह यादव ,नि०जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी नि० महानगर अध्यक्ष विजय यादव,हरगोविंद सिंह पिंटू यादव,रामपाल सिंह यादव,सुरेंद्र यादव प्रधान,सीटू यादव जिला मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button