फर्रुखाबाद- सम्राट अशोक महासभा ज्ञान ज्योति लोकमाता सावित्री बाई फूले जी की जयन्ती मनाई गई

नवाबगंज फर्रुखाबाद 24webnews:- नवाबगंज नगर पंचायत लॉर्ड बुद्धा अंबेडकर शिक्षण संस्थान में माता सावित्रीबाई फुले 192 जयंती सम्राट अशोक महासभा के तत्वावधान में मनाई गई तथा माता सावित्रीबाई फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया और उनके संघर्षों को याद किया गया। धर्मपाल बौद्ध ने सावित्रीबाई फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालकर लोगों को जागरूक किया।
सावित्रीबाई फुले एक ऐसी ही शख्स है जिन्होंने स्त्री शिक्षा के लिए न केवल संधर्ष किया बल्कि पहली बार उनके लिए बालिका विद्यालय की भी स्थापना की। वह पहली महिला थी जो बालिकाओं की शिक्षिका भी थी और उनके विद्यालय की संस्थापक भी। आज 3 जनवरी है और आज ही स्त्री शिक्षा को बढ़ावा देने वाली, पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन है जिन्होंने स्त्री, शिक्षा व जागृति को लेकर काम किया था। सावित्रीबाई पूरे देश की महानायिका हैं। जब सावित्रीबाई कन्याओं को पढ़ाने के लिए जाती थीं तो रास्ते में लोग उन पर गंदगी, कीचड़, गोबर, विष्ठा तक फेंका करते थे। सावित्रीबाई एक साड़ी अपने थैले में लेकर चलती थीं और स्कूल पहुँच कर गंदी कर दी गई साड़ी बदल लेती थीं। अपने पथ पर चलते रहने की प्रेरणा बहुत अच्छे से देती हैं!! सम्राट अशोक महासभा के जिला अध्यक्ष कमल सिंह शाक्य संस्था के संस्थापक अध्यक्ष धर्मपाल बौद्ध के तत्वावधान में 192 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई जिस में उपस्थित लोग मौजूद रहे
रायसिंह शाक्य, वेदसिंह शाक्य, राधेश्याम शाक्य, सुखबीर सिंह शाक्य फौजी, डा. काशीराम सत्यपाल सिंह जाटव मो. अफरोज मंसूरी मास्टर सुशील कुमार शाक्य सर्वेश कुमार शाक्य, विकास बाबू शाक्य डॉक्टर काशीराम कुशवाहा भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अरविंद शाक्य पंकज कुमार देवेंद्र कुमार उर्फ एक्शन आदि लोग मौजूद रहे।
पंकज