smartslider3 slider="3"
बदायूँ

बदायूं – नवजात शिशु को किसी ने 20 फीट गहरे कुएं में फेंका

रोने की आवाज सुनकर बच्चे को सही सलामत बाहर निकाला

बदायूं 24webnews:- फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में किसी ने नवजात बच्चे को 20 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह गांव की एक महिला वहां से गुजरी तो कुएं से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। यह सुनकर जब वह वहां पहुंची तो कुएं के अंदर दृश्य देखकर दंग रह गई। बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में एक नवजात बच्चे को किसी ने 20 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। रातभर सांप उसके शरीर से लिपटे रहे। हैरत की बात यह है कि 20 फीट नीचे गिरने और सांप लिपटे रहने के बाद भी मासूम पूरी तरह सुरक्षित है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने उसके रोने की आवाज सुनी तो बच्चे को कुएं से निकाला गया। उसे आसफपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल नवजात स्वस्थ है। जाको राखे सांईयां मार सके न कोय यह कहावत फैजगंज बेहटा इलाके में चरितार्थ हुई है। क्षेत्र के बसोमी गांव की सोमवती का गांव से करीब आधा किमी दूर खेत है। वह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपने खेत पर फसल देखने पहुंची थीं। उसके खेत में वर्षों पुराना एक कुआं है। हालांकि कुंए का पानी सूख चुका है। अब वहां आसपास खेलने वाले बच्चे अक्सर कुएं में ईंट-पत्थर फेंकते रहते हैं। उस कुएं में कई सांपों ने भी अपना बसेरा बना लिया है। इससे कोई उसमें घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। सुबह सोमवती जब उस कुएं के नजदीक से गुजरीं। उन्होंने बच्चे के रोने आवाज सुनी। जब उन्होंने गौर से देखा तो उसमें एक नवजात पड़ा था। यह देखकर उन्होंने गांव के लोगों को सूचना दी, जिससे कुछ ही देर में तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पर एसओ फैजगंज बेहटा सिद्धांत शर्मा पहुंच गए। कुछ लोग हिम्मत जुटाकर कुएं में घुसे। ग्रामीणों के अनुसार, कुएं में एक सांप ने बच्चे का नाल अपने मुंह से पकड़ रखा था। तुरंत एक नया ब्लेड मंगाया गया। नाल काटकर सांप को उससे अलग किया गया। बच्चे को बाहर निकालकर आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे भर्ती करा दिया गया। आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. ईशान खान ने बताया कि बालक पूरी तरह स्वस्थ है। चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दे दी गई है। थाना फैजगंज बेहटा के एसओ सिद्धांत शर्मा ने कहा कि बसोमी गांव में एक कुएं में नवजात बालक मिला है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बालक को कुएं में किसने फेंका था, इसकी जांच कराई जा रही है, जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button