बूथों पर वोटर लिस्ट का अवलोकन करने पहुंचे सपाई प्रहरी
फर्रुखाबाद:- आज जिले भर में जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव के आवाहन पर प्रत्येक बूथ पर सपा के नगर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता BLA/पीडीए प्रहरी वोटर लिस्ट का अवलोकन करने पहुंचे, इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने BLO से मिलकर वोटर लिस्ट का अवलोकन किया और नए मतदाताओं को जोड़ने तथा अन्य SIR संबंधी प्रक्रिया की निगरानी की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला सचिव शिवशंकर शर्मा आदि ने भी बूथों पर पहुंचकर वहां चल रहे कार्य को देखा और जरूरी चीजों को समझा।


More Stories
विश्व कैंसर दिवस पर अलीगढ़ में कैंसर जागरूकता कार्यशाला का होगा आयोजन
परिषदीय परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों संग की बैठक
राजस्व बकाया वसूली के दौरान हिरासत में लिए गए बकायेदार की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित