बोले अखिलेश- चुनाव 2022 के बाद विधानसभा में खाली रहेंगी भाजपा की सीटें
Akhilesh said- BJP seats will remain vacant in the assembly after the election 2022
18 नवंबर 21
मुरादाबाद : विजय रथ पर सवार अखिलेश यादव यात्रा में उमड़ती भीड़ को देखकर गदगद हैं। जोश से लबरेज अखिलेश अब भाजपा पर तेजी से हमलावर भी होने लगे हैं।उन्होंने आज किये ट्वीट में भाजपा की रैलियों को ठंडी बताते हुए कहा है कि भाजपा की रैली में लोगों को लाना पड़ रहा है जबकि सपा की विजय यात्रा में लोग स्वयं आरहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की रैलियों में खाली सीटें बता रही हैं कि 2022 के चुनाव के बाद नई विधानसभा के गठन में भाजपा की सीटें भी खाली रहेंगी।
ठंडी रात में गूंजते नारे
सुलतानपुर से लखनऊ के बीच विजय यात्रा में भारी भीड़ रही। सपा कार्यकर्ता अपने नेता अखिलेश यादव के अभिवादन में सड़क के किनारों पर खड़े दिखाई दिखाई दिए।भीड़ के बीच अखिलेश यादव जोश भी जोश और उत्साह से लबरेज दिखाई दिए। करीब 200 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद भी अखिलेश के चेहरे पर शिकन नहीं है, जाहिर है भीड़ को देखकर मिला उत्साह अखिलेश के चेहरे पर साफ दिख रहा है। लोग रात भर सड़कों पर खड़े रहे और विजय यात्रा के साथ चलते रहे।
कार्यकर्ताओं से जोश से अखिलेश में उत्साह
विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने माहौल बनाने की पूरी कोशिश शुरू कर दी है। दो रोज पहले जिस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सीएम योगी की सभा हुई है, आज उसी पर समाजवादी रथ निकला है। अगुवाई अखिलेश यादव खुद कर रहे थे। गाजीपुर से निकली अखिलेश यादव की विजय यात्रा में सुलतानपुर में रात तीन बजे कड़ाके की ठंड में जुटे सपा कार्यकर्ता अपने नेता का अभिवादन करते रहे।
सोलह घंटे में सवा तीन किमी का सफर
सुलतानपुर के अलावा गाजीपुर, बाराबंकी और लखनऊ तक कार्यकर्ता जोश में दिखे। इस दौरान अखिलेश यादव के काफिले को लखनऊ तक आने और सवा तीन सौ किलोमीटर का सफर तय करने में 16 घंटे से अधिक वक्त लगा। अखिलेश यादव ने यात्रा के बीच दावा किया कि विजय का रथ समाजवादी सरकार को राजयोग दिलाने के साथ खत्म होगा। दावा किया कि सफर चलता रहेगा और यूपी में समाजवादी सरकार बनेगी।उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने एक बार फिर 2012 वाला दांव चल दिया है। इस बार समाजवादी साईकिल यात्रा की जगह विजय रथ ने ले ली है।