भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा नरायन मिश्रा का हदय गति रूक जाने से निधन

फर्रुखाबाद 24webnews:- भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा नरायन मिश्रा का हदय गति रूक जाने से निधन
किसान नेता के तौर पर राजनीति मे कदम रखकर जनपद मे पहचान बनाने वाले दुर्गा नरायन मिश्रा के निधन की खबर पाकर तमाम राजनीतिक दलो के नेताओ ने गंगाघाट पर पहुंचकर किसान नेता को दी श्रध्दांजलि।
भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा नरायन मिश्रा का हदय गति रूक जाने से निधन हो गया। निधन की खबर पाते ही तमाम पार्टी के नेताओ किसान नेता के आवास पर पहुंचकर दुर्गा नरायन मिश्रा को श्रध्दांजलि दी।
गौरतलब है । कि कमालगंज पौराणिक तीर्थ स्थल श्रृंगीरामपुर निवासी दुर्गा नरायन मिश्रा ने किसानो के हक की लडाई लडने हेतु भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष पद पर रहकर लंबी लडाई लडी। किसान नेता के तौर पर दुर्गा नरायन मिश्रा ने राजनीति मे कदम रखकर जनपद मे अपनी पहचान बनाई*। स्वच्छ छवि के नेता दुर्गा नरायन मिश्रा की जनता मे काफी लोकप्रियता थी। पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा नरायन मिश्रा को शनिवार रात नौ बजे हदय मे दर्द की शिकायत पर परिजनो ने शहर के ह्दय रोग विशेषज्ञ मनोज मल्होत्रा के हास्पिटल मे परिजनो ने भर्ती कराया था। जहा स्वास्थ्य मे सुधार ना होने पर रात 11बजे दुर्गा नरायन मिश्रा की ह्दय गति रूक जाने से निधन हो गया रविवार को श्रृंगीरामपुर मे गंगा घाट पर किसान नेता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। किसान नेता दुर्गा नरायन मिश्रा के निधन की खबर पाते ही तमाम राजनीतिक दलो के नेताओ ने आवास पर पहुंचकर परिजनो को सांत्वना देकर श्रध्दांजलि अर्पित की।