भैया दूज पर जाम में जूझ रहे भाई बहन
जिला ब्यूरो
भईया दौज पर्व को लेकर अलीगंज नगर के सभी मार्गों पर जाम के हालात बने रहे। गांधी मूर्ति चौराहे से लेकर मैनपुरी बस स्टैंड तक तो घंटों जाम लगा रहा है। हालांकि कुछ स्थानों पर पुलिस जाम खुलवाती नजर आई, लेकिन इसके बाद भी पुलिस के प्रयास विफल साबित हुए। महिलाओं को देखा जाए तो वाहनों के इंतजाम में घंटों बस स्टैण्डों पर खडी रहीं।
हिन्दू धर्म में भईया दौज पर्व बहन-भाई के अटूट प्रेम का पर्व माना जाता है। बहने भाई के दीर्घायु के लिए तिलक-चंदन से टीका कर आरती उतारती है। इस पर्व पर महिलाओं में खास उत्साह देखा जाता है। हर वर्ष दीपावली के तीसरे दिन दौज पर्व मनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार यह पर्व चौथे दिन यानि 15 नवम्बर को मनाया जाएगा। जिस घर में आवागमन के लिए वाहनों की सुविधा थी तो महिलाएं उससे निकली, लेकिन जिस पर कोई साधन नहीं था वह रोडवेज बसों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों बस स्टैण्डों पर इंतजार करती रहीं।
फर्रूखाबाद और एटा जाने वाले नगला पडाव से होकर गुजरते हैं, जिसके कारण यहां पर पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। वाहन घंटों जाम में फंसे रहे, यहां पर यातायात पुलिस की कोई भी व्यवस्था नहीं रही। वाहन स्वामी अपनी मनमानी से वाहनों को आढा-तिरछा करके जाम लगाते देखे गए। इसी प्रकार नगर में भी पल-पल जाम लगते रहे।

Post Comment