मछली मारने वाले युवक का शव नहर में पड़ा मिला
कायमगंज फर्रुखाबाद :- मछली मारने वाले युवक अशोक कश्यप का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। कोतवाली कायमगंज के ग्राम झब्बूपुर निवासी शीशराम का 35 वर्षीय पुत्र अशोक कश्यप मछली मार कर बेचता था वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था तथा वह शराब पीने का आदी था। अशोक बीते दिन मछली मारने गांव के निकट नहर में गया था बीती रात घर न लौटने पर परिजनों ने अशोक को तलाश किया पर कहीं पता नहीं लग सकता। आज सुबह अशोक का शव नहर की पुलिया के निकट पड़ा मिला। शव के निकट ही डंडा शराब का पौवा व शराब से भरा गिलास रखा था। परिजनों की सूचना पर दरोगा अनिल सिकरवार ने मामले की जांच पड़ताल कर डंडा शराब पौवे को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अशोक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Post Comment