मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान, 31 जनवरी को विशेष अभियान दिवस होगा आयोजित
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम जिले में संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 31 जनवरी 2026, शनिवार को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि 06 फरवरी 2026 तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। अभियान दिवस पर सभी मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक बीएलओ उपस्थित रहेंगे। इस दौरान फार्म-6, 7 और 8 की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मतदाता किसी भी जानकारी के लिए निर्वाचन आयोग के टोल-फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

More Stories
विश्व कैंसर दिवस पर अलीगढ़ में कैंसर जागरूकता कार्यशाला का होगा आयोजन
परिषदीय परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों संग की बैठक
राजस्व बकाया वसूली के दौरान हिरासत में लिए गए बकायेदार की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित