मराठा वीरांगना राजमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 297 वीं जयंती मनाई

फर्रुखाबाद-24webnews:- आज दिनांक 31 मई 2022 दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास फर्रुखाबाद पर मराठा वीरांगना राजमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 297 वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल ने की तथा संचालन शशांक सक्सेना ने किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मन्दीप यादव ने कहा कि, राजमाता अहिल्याबाई होलकर आजीवन समाज के सभी वर्गों, धर्मों, जातियों के लोगों को एक सूत्र में पिरोने के लिए प्रयत्नशील रही। भूखे, प्यासे, बीमारों की सेवा और सुविधाओं में अपना सारा जीवन लगा दिया। बृजेश पाल ने कहा कि, माता अहिल्या बाई होलकर आजीवन समूचे देश में समाजवाद की अलख जगाती रही।
कार्यक्रम में हरिओम दयाल, जहान सिंह लोधी, ओम प्रकाश शर्मा, जितेंद्र सिंह यादव, अरविंद साहू , पवन पाल, अमित कुमार पाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट, अनुराग यादव, नितेश पाल, शिव शंकर, आशीष शर्मा, रवि यादव, अमन चतुर्वेदी, शारिक अली, अभय यादव, सलमान अहमद, कश्मीर सिंह यादव, नागेंद्र सिंह, गौरव यादव, आशुतोष तिवारी, अमित कठेरिया सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।