मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद सबको खेत में फेंका

छिबरामऊ कन्नौज 24webnews:- थाना सौरिख क्षेत्र में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक आठ वर्षीय बालिका के साथ मुंहकाला कर उसकी हत्या कर दी गयी। बालिका का शव मक्के के खेत में पाया गया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। बालिका बुधवार देर रात्रि से लापता थी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र सौरिख के अरूहो गांव निवासी किसान की आठ वर्षीय बेटी बुधवार रात को लापता हो गई थी। परिजन देर रात्रि से ही बालिका की तलाश में जुटे थे। गुरुवार सबेरे किसानों ने बालिका का शव गाँव के बाहर एक मक्के के खेत में देखा। सूचना परिवार को मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। दौड़ते-भागते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना सौरिख थाना पुलिस को दी गयी। परिजनों ने बालिका को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ व घटनास्थल से मिले सुराग के आधार पर दावा किया जा रहा है कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सौरिख थाना पुलिस घटना में शामिल लोगों की तलाश में जुट गयी है।