smartslider3 slider="3"
फ़र्रूख़ाबाद

रिटायर्ड लिपिक के पुत्र का शव रेलवे ट्रेक के किनारे पड़ा मिला

फर्रुखाबाद:24webnews:- कमालगंज बीते लगभग तीन दिन से घर से लापता रिटायर्ड लिपिक के पुत्र का शव रेलवे ट्रेक के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला दुर्गा कालोनी भोलेपुर निवासी लोक निर्माण विभाग के रिटायर्ड लिपिक रामरतन पाण्डेय का 47 वर्षीय पुत्र विनय पाण्डेय (बिन्नू) बीते 9 जून को कानपुर जानें की कहकर निकले थे। लेकिन उसके बाद वह वापस नही लौटे। परिजनों नें खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नही लगा। जिसके बाद बीते 11 जून को कोतवाली फतेहगढ़ में उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। रविवार को सुबह लगभग 11 बजे ग्राम उबरी खेड़ा के निकट एक युवक का शव पड़ा देखा गया। जिसकी सूचना पर सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा, थानाध्यक्ष कमालगंज अमरपाल सिंह मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की। कुछ देर बाद रामरतन पाण्डेय भी आ गये और उन्होंने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र विनय के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनय की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी सुमनलता व माँ मुन्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था। उसके दो पुत्री और एक पुत्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button