रोडवेज बस व कार में हुई भिड़ंत कार चालक की हुई मौत

राजेपुर फर्रुखाबाद 24webnews:- शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार रोड़बेज व कार में भिड़ंत हो गयी। जिससे कार चालक व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां कार चालक को मृत घोषित कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में भर्ती 32 वर्षीय बृजेश पुत्र सूरजपाल निवासी गंगा नगर उत्तर फिरोजाबाद ने बताया कि वह अपने साथी 20 वर्षीय रामलखन पुत्र चंद्रभान निवासी राजा का रामपुर एटा के साथ शेरा मऊ शाहजहांपुर के लिए सवारियां लेकर निकले थे। वहां कार से चार सबारियाँ उतारकर ईको कार से फिरोजाबाद जा रहे थे। उसी समय शुक्रवार तड़के थाना राजेपुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार रोड़बेज ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार चला रहा रामलखन और उसका साथी बृजेश घायल हो ये। उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया । जहां चिकित्सक ने रामलखन को मृत घोषित कर दिया। मृतक का विवाह नही हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।