smartslider3 slider="3"
फ़र्रूख़ाबाद

लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा में गंगा जी में लगाई आस्था की डुबकी

फर्रुखाबाद 24webnews:- गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर ही मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दान दक्षिणा देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गंगाघाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। शहर एक पांचाल घाट, कमालगंज का श्रंगीरामपुर घाट, शमसाबाद का ढाई घाट, कंपिल अटैना घाट में रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आयी। गुरुवार को गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह से ही गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। इस दौरान गंगा घाट पर हर-हर गंगे की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। भीड़भाड़ और जाम से बचने के लिए सुबह सवेरे ही अपने घरों से निकले और कुछ श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुर्हूत में स्नान किया। इसके बाद से श्रद्धालुओं का गंगा तट पर आना जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए और सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद पंडितों और साधुओं को आटा, चावल, उड़द, गुड़, शर्बत व पंखे आदि श्रद्धानुसार दान तथा दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button