सड़क हादसे में महिला की हुई मौत
कंपिल फर्रुखाबाद 24webnews मवेशियों को चारा डालने जा रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव भौरुआ निवासी साठ बर्षीय शकुंतला देवी शुक्रवार शाम चार बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित घेर में मवेशियों को चारा डालने जा रही थी। उसी समय पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे महिला व बाइक चालक उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। मृतका के पुत्र किशनपाल की तहरीर पर जनपद एटा थाना जसरथपुर के गांव खरसेला निवासी बाइक सवार युवक राजू के खिलाफ शुक्रवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया मृतका के पुत्र की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।