smartslider3 slider="3"
उत्तर प्रदेशमुरादाबादराजनीति

सपा व्यापारी महाकुंभ : निर्यातक हाजी इफ्तेखार को मिला व्यापारी रतन सम्मान

SP Traders Mahakumbh: SP leader exporter Haji Iftekhar gets Vyapari Ratan Samman

लखनऊ व्यापारी सम्मेलन में इफ्तेखार अली को व्यापारी रतन सम्मान देते अखिलेश यादव।

06 दिसंबर 21, मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के लखनऊ में रविवार को हुए व्यापारी सम्मेलन में सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव मुरादाबाद के निर्यातक हाजी इफ्तेखार अली को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने व्यापारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। हाजी इफ्तेखार को मिले सम्मान से जिले के कार्यकर्ता, काारोबारी व दस्तकार खुश दिखाई दिए।

अखिलेश यादव ने भेंट किया सम्मान पत्र

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए सम्मेलन की सफलता के लिए हाजी इफ्तेखार अली ने कड़ी मेहनत की थी। बकौल, हाजी इफ्तेखार-सम्मेलन में बड़ी संख्या में मंडल के व्यापारियों ने शिरकत की। वह करीब चार सौ से अधिक व्यापाारियों को बसों और कारों से लेकर लखनऊ गए थे। कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने व्यापारी रतन सम्मान से सम्मानित किया। हाजी इफ्तेखार द्वारा भी राष्चÑीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा जताया है।

व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते सपा मुखिया अखिलेश यादव व शामिल व्यापारी।

अखिलेश यादव को सीएम बनाने का संकल्प

सम्मेलन में हाजी इफ्तेखार अली ने कहा कि प्रदेश का हर नागरिक परेशान है, रोजगार ठप हो गया है और कारोबार भी खत्म होने की कगार पर है। लोगों के पास पेट भरने की व्यवस्था नहीं बची है। इसलिए हमें संकल्प लेना होगा कि अत्याचारी सरकार से छुटकारा पाना है और अबकी बार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि जब बच्चा रोता है तो परिवार उसकी मदद करने आता है, इसी तरह प्रदेश में लोग परेशान हैं तो अखिलेश यादव लोगों की मदद करने आ रहे हैं। प्रदेश में महिलाएं परेशान हैं, उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, रोजगार खत्म होने से बेरोजगारों की तादाद बढ़ती जा रही है। प्रदेश में लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने सम्मेलन में आए व्यापारियों का स्वागत किया और आभार भी व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button